Homeदेशकश्मीर में सेना के ऑपरेशन आल आउट से आतंकी संगठनों की...

कश्मीर में सेना के ऑपरेशन आल आउट से आतंकी संगठनों की उड़ी नींद कम पड़े आतंकवादी

कश्मीर घाटी में जिस तरीके से सुरक्षा बल ऑपरेशन ऑल आउट चला रहे हैं, उससे आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं. जम्मू- कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के पास लेबर फोर्स की बहुत ज्यादा कमी हो गई है. इस कमी को पूरा करने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने कश्मीर में आतंकवादियों की भर्ती के लिए टेरर टैलेंट हंट प्रोग्राम चलाया है.  खुफिया रिपोर्ट्स में आतंकवादी सगंठनों द्वारा आयोजित इस आतंकवादी भर्ती अभियान की पूरी जानकारी मौजूद है.

बता दें कि ऑपरेशन ऑलआउट के जरिए कश्मीर घाटी को आतंकवाद मुक्त करने के मिशन पर निकली भारतीय सेना ने पिछले साल 208 आतंकवादियों को ठिकाने लगाया था. इस साल अबतक 59 आतंकवादियों को दो गज जमीन के नीचे सुलाया जा चुका है. इसकी वजह से ही कश्मीर में आतंकवादी संगठनों के पास लेबर फोर्स की कमी हो गई है.

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन ऑलआउट दिन दूनी-रात चौगुनी रफ्तार से जारी है. इसी कारण से आतंकवादी संगठनों और उनके आकाओं के दिन का चैन और रात की नींद उड़ी हुई है.

रक्षा विशेषज्ञ पी.के सहगल ने ऑपरेशन ऑलआउट के फेज टू में 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की. पहले दस दिन में दो को उड़ा दिया. ऑपरेशन ऑलआउट फेज वन में 30 में से 25 मुखिया को मार दिया था.

आतंकवादियों का हौसला हुआ कम

कश्मीर में आतंकवादियों का हौसला इतना डाउन हो चुका है कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि वो आतंकवादियों की तेजी से होती कमी को कैसे पूरा करें. इसलिए अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने खुद कश्मीर में आतंकवादियों की भर्ती के लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments