Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेसियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति कचरे से उठाकर मेयर के...

कांग्रेसियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति कचरे से उठाकर मेयर के घर पहुंचाई

देवास: इन दिनों पूरे देश में मूर्ति वाली सियासत की हवा चल। रही है अधिकतर खबरें मूर्तियां तोड़ने को लेकर आती हैं, ऐसे में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जो काम किया है वह दिल जीतने वाला और मूर्ति वाली सियासत को नई दिशा देने वाला है. देवास के मुखर्जी नगर इलाके में नगर निगम के गोदाम में बीजेपी संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति कचरे के ढेर में पड़ी थी. मूर्ति के आसपास शराब की खाली बोतलें बिखरी पड़ी थी. कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को जब ये बात पता चली तब वे वहां पहुंचे और कचरे के ढेर से मूर्ति को उठाकर अच्छे से धुला, फिर पूरे सम्मान के साथ मूर्ति को नगर निगम मेयर के घर पर जाकर रख दिया. बता दें, देवास नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी के कब्जा वाले निगम के गोदाम में पार्टी के संस्थापक की मूर्ति की ऐसी दुर्दशा को लेकर सियासी हलचल तेज हो गकबाड़ में पड़ी थी

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जब पता चला कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति निगम के गोदाम में कबाड़ में पड़ी है तो पूर्व सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट हुए और नगर निगम के गोदाम पहुंचे. पहले उनकी मूर्ति को कचरे से उठाया गया फिर पानी से अच्छे से धोया गया. अच्छी तरह से धुलाई के बाद मूर्ति का दूध से अभिषेक भी किया गया. बाद में मूर्ति को फूलों की माला पहनाई गई. सबकुछ कर देने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता गाड़ी में बिठाकर मेयर सुभाष शर्मा के घर पहुंचे. हालांकि उस वक्त वे अपने घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद लोगों को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति सौंप दी.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments