Homeप्रमुख खबरेंकमलनाथ का दावा व्यापमं घोटाले को लेकर शीघ्र करेंगे बड़ा खुलासा

कमलनाथ का दावा व्यापमं घोटाले को लेकर शीघ्र करेंगे बड़ा खुलासा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और आगामी विधानसभा चुनाव में CM पद के चेहरे के रूप में नाम उछलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ अब मुख्यमंत्री पर ज्यादा हमलावर दिखाई दे रहे हैं अब कमलनाथ ने दावा किया है कि वो जल्द ही व्यापमं घोटाले को लेकर नया खुलासा करेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने जबलपुर मे अयोजित कांग्रेस के लीगल कॉन्क्लेव में यह दावा किया। इसी के साथ कमलनाथ राजनीति के केंद्र में आ गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ के हाथ अब ऐसा क्या लग गया जो बाकी था।
बता दें कि व्यापमं घोटाला सीएम शिवराज सिंह सरकार के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द रहा है। हालांकि यह कहा जा रहा  था कि इसमे अब कुछभी नहीं बचा है  अब बस न्यायालय के फैसले शेष हैं परंतु कमलनाथ के इस दावे ने राख के ढेर में फिर से चिंगारी की झलक दिखाई है।
जबलपुर में कांग्रेस के लीगल कॉन्क्लेव में कांग्रेस के बड़े नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। कांग्रेस के लीगल सेल द्वारा आयोजित ‘संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ के सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम, पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी , पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांतिलाल भूरिया,  प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, विवेक तन्खा मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments