Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस के मंत्री और विधायकों पर हाईकोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज...

कांग्रेस के मंत्री और विधायकों पर हाईकोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज करने की मांग

ग्वालियर 20 अक्टूबर। जनता से झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में तो आ गई, लेकिन 11 महीने में कोई भी जनहितैषी कार्य नहीं किया है। जिस तरीक से दो दिन पहले कांग्रेस के मंत्री और विधायक धरने पर बैठकर जनता को वेवकूफ बनाने का काम किया था, जब सरकार आपकी है, आपने गरीबों को पट्टे दिए जाने का वादा किया तो फिर अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठकर मंत्री और विधायक  जनता को क्या बताना चाहते हैं। ये सीधे सीधे कोर्ट की अवमानना का मामला हैं। कांग्रेस के विधायक व मंत्रियों पर  न्यायालय के विरोध में अवमानना का मामला दर्ज होना चाहिए।  उक्त बात रविवार को भाजपा ग्वालियर के जिलाध्यक्ष  देवेश शर्मा ने सांईबाबा रोड स्थित होटल अतिथि इन में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

श्री शर्मा ने कहा कि यह मध्य प्रदेश सरकार का जनता को बेवकूफ बनाने का ढोंग है, एक तरफ आप कहते हो गरीब जनता को पट्टे दिए जाएंगे, दूसरी तरफ आपकी सरकार के विधायक और मंत्री और आपके द्वारा बिठाए गए अधिकारी जनता को निरंतर परेशान कर रहे हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि आपको मालूम होगा यह दीपावली त्यौहार का समय है। गरीब छोटे व्यापारी अपने परिवार का भरण पोषण के लिए महाराज बाड़े पर फुटपाथ पर सामान लगाकर जीविका चलाने के लिए छोटा-मोटा व्यापार करते हैं, उन व्यापारियों को कांग्रेस शासन में निरंतर परेशान किया जा रहा है। एक विधायक कहते हैं फुटपाथ लगना चाहिए, और एक कहते हैं नहीं लगना चाहिए, बेचारे छोटे व्यापारी निरंतर परेशान है। व्यापारियों को धंधे के नाम पर बिठाने का काम भी करते हैं और उनका सामान भी जब्त करवाकर उनसे वसूली करने का काम भी करते हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को विस्थापित करने के बजाय उनका शोषण करने का काम कर रही है और उनके हर विषय पर राजनीति कर रही है। जब सरकार आपकी, प्रशासन आपका तो आप को धरना देने की आवश्यकता क्या है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने नदी के सौंदर्यीकरण करने की बात कही थी, जिसका विरोध मुन्नालाल गोयल ने किया था। आज आप विधायक है और सौंदर्यीकरण करने के नाम पर 70 करोड़ खर्च करने वाले हैं और नदी के दोनों तरफ सड़क बना दिए हैं, लेकिन नगर निगम कमिश्नर और ना ही कोई संबंधित अधिकारी यह बता पा रहा है कि किस मद से सड़क बनाई गई है। श्री शर्मा ने कहा कि नदी का सौंदर्यीकरण होना चाहिए, लेकिन जिस प्रकार 40 50 वर्ष पूर्व नदी का प्रारूप था, उस स्वरूप में लाने का प्रयास करना चाहिए।

जो कि बिना सीमांकन करे संभंव नहीं है।

आज कांग्रेस के लोग ग्वालियर में महापौर नहीं चुन पा रहे हैं इसका सबसे बडा कारण है कि मध्यप्रदेश मंे तीन तीन मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं लडाई इस बात की कि किसका पट्ठा महापौर बनें इस कारण कांग्रेस महापौर का चयन नहीं कर पा रही है।

इस अवसर पर जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, जिला उपाध्यक्षगण राकेश गुप्ता, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, संभागीय मीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments