Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस ग्वालियर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमरसिंह माहौर नें फांसी लगाकर...

कांग्रेस ग्वालियर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमरसिंह माहौर नें फांसी लगाकर की आत्महत्या

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ग्वालियर जिला कांग्रेस के  कार्यकारी अध्यक्ष अमरसिंह माहौर का आज निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 67 वर्षीय श्री माहौर नें अपने निवास पर आत्महत्या कर ली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पेशे से नोटरी का कार्य करते थे और नोटरी से जुड़े एक मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे हालांकि श्री माहौर नें आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी अधिकृत रूप से कोई बात सामने नहीं आई है।

श्री माहौर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे साथ ही उन्होंने कांग्रेस के कई सांगठनात्मक पदों पर भी काम किया। उनके निधन पर कांग्रेस ग्वालियर के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा नें गहन दुख व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments