बाइक पर सवार युवाओं ने लहराया तिरंगा
ग्वालियर/ कांग्रेस की ‘वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा’ की ऐतिहासिक रैली में तय लक्ष्य से कहीं ज्यादा संख्या में बाईकों पर सवार युवा तिरंगा लहरा रहे थे। उत्सवी माहौल में झमाझम बारिश के बीच तिरंगा यात्रा का आगाज एमएलबी कॉलेज परिसर से शुरू हुआ। 30 किलोमीटर यात्रा तय करने के दौरान ,भारत माता वीरांगना लक्ष्मीबाई, शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार एवं महापौर श्रीमती डॉ. शोभा सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेस की वोट सत्याग्रह निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली में रथ पर सवार प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत तमाम नेता सवार थे।
रथ पर सवार प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ विधायक डॉ सतीश सिकरवार, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे समेत अन्य नेता मौजूद रहे। जबकि पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू सैकड़ो लोगों के साथ पैदल चल रहे थे।
सामाजिक संगठनों और चेंबर के पदाधिकारी ने किया स्वागत
भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा का तय रूट पर सामाजिक, व्यापारिक एवं चेंबर के पदाधिकारी ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
तिरंगा देश के हर नागरिक के दिल में बसा हैः सतीश
तिरंगा देश की हर नागरिक के दिल में बसा है। तिरंगा हर व्यक्ति के लिए आन-बान-शान का प्रतीक है और इसके सम्मान के लिए व्यक्ति कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहता है। तिरंगा को देखकर सर गर्व से ऊंचा हो जाता है। उमंग और उत्साह पैदा करता है।
तिरंगा यात्रा अपरान्ह चार बजे एम.एल.बी कॉलेज मैदान से शुरू हुई, जो अचलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग, इंदरगंज चौराहा, पुराना हाईकोर्ट मार्ग, लोहिया बाजार, नया बाजार चौराहा, दाल बाजार से इंदरगंज से हॉस्पिटल रोड, राजपाएगा रोड, नाका चंद्रबदनी, चेतकपुरी चौराहा, एजी ऑफिस पुल, राजमाता चौराहा, तानसेन होटल मार्ग, आकाशवाणी चौराहा, ठाठीपुर चौराहा, नदी पार टाल, बारादरी चौराहा से मुरार थाना, 7 नंबर चौराहा, दीनदयाल नगर, सिंधिया चौराहा, पटरी रोड होते हुए गोला का मंदिर चौराहा से श्याम वाटिका, हजीरा से स्टैट बैंक चौराहा, मोती महल से नदी गेट ओर जयेंद्रगंज से एमएलबी कॉलेज पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ । जगह ,जगह रैली का जोरदार स्वागत हुआ।