मध्यप्रदेश में डायल-112 सेवा शुरू
भोपाल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अगस्त को डायल-112 का शुभारंभ किया। अब पुलिस, एम्बुलेंस, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन, साइबर क्राइम, रेल मदद, हाईवे रिस्पॉन्स, प्राकृतिक आपदा और बाल-सुरक्षा जैसी सभी आपात सेवाएं एक ही नंबर 112 से मिलेंगी।
डायल-112 में GPS ट्रैकिंग, रीयल-टाइम लोकेशन और डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं।
2015 में शुरू हुई डायल-100 पर अब तक 8.99 करोड़ कॉल आए, जिनमें से लगभग 2.07 करोड़ पर कार्रवाई की गई। नई सेवा से त्वरित और समन्वित मदद मिलेगी।