Homeदेशलाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी का पाकिस्तान को खुला जवाब...

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी का पाकिस्तान को खुला जवाब भारत न्‍यूक्लियर अटैक के ब्‍लैकमेल से डरने वाला नहीं है, सुदर्शन चक्र मिशन का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्‍ली के ऐतिहासिक लाल किला पर तिरंगा फहराया. पीएम मोदी ने दुनिया को सीधा संदेश देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया.उन्होंने पाकिस्तान की बंदर घुड़की का जवाब देते हुए कहा भारत न्‍यूक्लियर अटैक के ब्‍लैकमेल से डरने वाला नहीं है.पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान भी किया है. उन्‍होंने सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने की घोषणा की साथ ही युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना की घोषणा भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए तिजोरी का मुंह खोलने का ऐलान किया है. 79वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल किला के प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना की घोषणा की है. पीएम मोदी ने कहा कि इससे 3 स 4 करोड़ युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा.

पीएम मोदी ने लाल किला से किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर तक का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश के वीर जवानों ने दुश्‍मनों को कल्‍पनाओं से परे सजा दी है. उन्‍होंने पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ फील्‍ड मार्शल आसिम मुनीर के परमाणु हमले का भी करारा जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत न्‍यूक्लियर अटैक के ब्‍लैकमेल से डरने वाला नहीं है.पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान भी किया है. उन्‍होंने सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने की घोषणा की साथ ही

सुदर्शन चक्र मिशन…भारत का रक्षा कवच और दुश्मनों का काल

पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्‍होंने सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है. यह एक पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, दुश्मन के हमले को न्यूट्रालाइज तो करेगा ही, मगर कई गुना ज्यादा दुश्मन पर हिट बैक करेगा. पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 10 साल में उसे आगे बढ़ाया जाएगा. यह पूरा आधुनिक सिस्टम, इसके लिए रिसर्च, डेवलपमेंट और मैनुफैक्चरिंग देश में ही होगा. एक ऐसी व्यवस्था होगी जो वॉर फेयर के हिसाब से भविष्य में क्या-क्या संभावनाएं हैं, उसका हिसाब-किताब लगाकर विकसित होगा. यह बहुत प्रीसाइज होगा. इस सुदर्शन चक्र के द्वारा भी टारगेटेड, प्रीसाइज विकसित करने में आगे बढ़ेंगे.

घुसपैठियों पर होगा प्रचंड प्रहार, छुपने की नहीं मिलेगी जगह

पीएम मोदी लाल किले के प्राचीर से घुसपैठियों को सीधा और सख्‍त संदेश दिया है. उन्‍होंने कहा, ‘मैं आज देश के सामने एक चिंता और चुनौती के संबंध में आगाह करना चाहता हूं. षडयंत्र और सोची समझी साजिश के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है. एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं. ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं. ये घुसपैठिये मेरे देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं. ये घुसपैठिए आदिवासियों के घरों में घुसकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. ये देश सहन नहीं करेगा. जब सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में बदलाव होता है तब देश की सुरक्षा पर संकट होता है. यह सामाजिक तनाव के बीज बो देता है. कोई देश अपना देश दूसरों के हवाले नहीं कर सकता है. हमारे पूर्वजों ने त्याग औऱ बलिदान से आजादी पाई है. उन महापुरुषों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम ऐसा नहीं होने दें. मैं लालकिले की प्राचीर से कहना चाहता हूं कि हमने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू कर रहे हैं.’

पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्‍यूट किया

 पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल समझौते पर जमकर बोले. ये हैं प्रमुख बिंदु :-

– पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भारा हुआ था.
– सेना को खुली छूट दे दी. रणनीति वो तय करे, समय तय करे.
– ⁠सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन के अंदर घुस कर आतंकी हेडक्वार्टर को खंडहर बनाया.
– ⁠पाकिस्तान की नींद अभी खुली नहीं है.
– ⁠पाकिस्तान में इतनी तबाही हुई है कि उसको लेकर नए नए खुलासे हो रहे हैं.
– ⁠आतंक को और उसे पालने पोसने वालों को हम अलग-अलग नहीं मानेंगे.
– ⁠वो मानवता के समान दुश्मन हैं.
– ⁠न्यूक्लियर के धमकी को हम सहने वाले नहीं हैं. न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा.
– ⁠आगे अगर दुश्मनों ने यह जारी रखा तो सेना जो भी तय करेगी हम अमल में लाकर छोड़ेंगे.
– ⁠भारत में तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा.
– ⁠सिंधु की समझौता एकतरफ़ा है और भारत से निकलने वाला पानी दुश्मनों के खेतों को सींच रहा है . देश के किसानों का नुकसान किया. देश के पानी पर सिर्फ हिंदुस्तान के किसानों का है.
– ⁠किसान हित और राष्ट्र हित में यह समझौता हमे मंजूर नहीं.
– ⁠आज़ादी के लिए असंख्य लोगों ने बलिदान दिया जवानी खपा दी, जेल में बिता दी ये कुछ लेने पाने की नहीं ग़ुलामी की जंजीरों को तोड़ना के लिए था.
– ⁠ग़ुलामी में हमें निर्धन और निर्भर बना दिया.
– ⁠हमारे किसान ने मेहनत से देश का अन्न भंडार को भर दिया.
– ⁠विकसित भारत का संकल्प है आत्मनिर्भरता.
– ⁠ऑपेरशन सिंदूर में देखा मेड इंडिया का दम, दुश्मन को पता ही नहीं चल रहा था कि कौन सा अस्त्र है जो उन्हें पल भर में उन्हें नष्ट कर देगा.
– ⁠अगर हम आत्मनिर्भर नहीं होते तो क्या इतनी तेजी से हम ऑपरेशन सिंदूर को कर पाते.

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऐलान

 पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे मैक्रो इंडिकेटर्स मजबूत हैं. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही हैं. इसका लाभ मेरे देश के किसानों, नारी शक्ति, मध्यम वर्ग को मिले, इस दिशा में हम नए प्रयास कर रहे हैं. नए सेक्टरों में युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं. देश के नौजवानों आज मैं आपके लिए भी एक खुशखबरी लाया हूं. आज 15 अगस्त है…आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना हम चालू कर रहे हैं, लागू कर रहे हैं. आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है. इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे-बेटी को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे. कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी.

मोदी सरकार इस दिवाली देगी डबल धमाका

लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने देश के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. उन्‍होंने कहा, ‘इस दिवाली में मैं डबल दिवाली का काम करने वाला हूं. इस दिवाली में हम बड़ा सुधार करने वाले हैं. बीते आठ साल में हमने जीएसटी से टैक्स व्यवस्था को सरल किया है. आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें. हमने इसकी समीक्षा की है. राज्यों से बात की है. हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं. बहुत बड़ी सुविधा बनेगी. हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा. रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा.’

मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन होना चाहिए – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किला से कहा, ‘तकनीक के चलते कुछ देश शिखर तक पहुंचे हैं. हम समुद्र मंथन की ओर जा रहे हैं. नेशनल डीप वाटर मिशन जल्द शुरू होगा. समंदर में गैस और तेल के भंडार छिपे हुए हैं. हम ऑपरेशन गगनयान की तैयारी कर रहे हैं. स्पेस सेक्टर में तेजी से काम हो रहा है. हम स्पेस में अपना स्पेस सेंटर बनाएंगे. मैं लाल किले के प्राचीर से देश के युवाओं, इंजीनियरों और पेशेवरों का आह्वान करता हूं कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन नहीं हो सकता…होना चाहिए. लड़ाकू विमानों के लिए अपना इंजन होना ही चाहिए.’

पीएम मोदी ने लाल किला के प्राचीर से वीर जांबाजों को किया सैल्‍यूट

पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है. हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है. 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया. धर्म पूछकर लोगों को मारा. पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था. पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था. ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है. हमने सेना को खुली छूट दी. हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकता. सैकड़ों किमी दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया. पाकिस्तान की नींद अभी उड़ी है. पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब हमने न्यू नॉर्मल स्थापित किया है. आतंक और आतंकियों को पालने पोसने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानते. वे मानवता के समान दुश्मन हैं. अब भारत ने तय कर लिया है कि परमाणु धमकियों को हम नहीं सहेंगे. परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहा जाएगा. आगे भी अगर दुश्मनों ने कोशिश जारी रखी तो हमारी सेना तय करेगी कि सेना की शर्तों पर सेना जो लक्ष्य तय करे उसे हम अमल में लाएंगे.

आरएसएस 100 साल से राष्‍ट्र की सेवा कर रहा है – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लाल किला से कहा, ‘आज मैं गर्व के साथ एक बात का जिक्र करना चाहता हूं. आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ. आरएसएस 100 साल से राष्ट्र की सेवा कर रहा है. व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर 100 साल तक मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर संघ के लोगों ने मातृभूमि के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है. आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है. 100 साल से उसका देश की यात्रा में अहम योगदान है.’

पीएम मोदी का अभी तक का सबसे लंबा इंड‍िपेंडेंस डे स्‍पीच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक का सबसे लंबा स्‍वतंता दिवस का भाषण दिया है. पिछले साल पीएम मोदी ने 98 मिनट का भाषण दिया था. इस बार उन्‍होंने 104 मिनट की स्‍पीच दी है. इस बार पीएम मोदी ने लाल किला के प्राचीर से कई योजनाओं का जिक्र किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments