Homeप्रमुख खबरेंआरएसएस प्रमुख ने फहराया तिरंगा कहा स्व के आधार पर तंत्र चलता...

आरएसएस प्रमुख ने फहराया तिरंगा कहा स्व के आधार पर तंत्र चलता है तब स्वतंत्रता आती है

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने भुवनेश्वर में और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मुंबई में ध्वजारोहण किया।

‘उत्कल विपन्न सहायता समिति, उड़ीसा’ द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में  सरसंघचालक डा. मोहन भागवत  ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा“स्वतंत्रता में स्व और तंत्र है। स्व के आधार पर तंत्र चलता है तब स्वतंत्रता आती है । भारत एक वैशिष्ट्यपूर्ण देश है। वह दुनिया में सुख शांति लाने के लिए जीता है । दुनिया को धर्म देने के लिए जीता है। इसलिए हमारे राष्ट्रध्वज के केंद्र में धर्मचक्र है। ये धर्म सबको साथ लेकर, सबको जोड़कर, सबको उन्नत करता है। इसलिए लोक में और परलोक में सबको सुख देने वाला है। ये धर्म दुनिया को देने के लिए भारत है, ये हमारी विशेषता है। ये देने के लिए भी तंत्र हमारा होना पड़ेगा। स्व के आधार पर चलना पड़ेगा।”

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी  मुंबई में किया ध्वजारोहण

उधर आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामभाऊ महालगी प्रबोधिनी, केशव सृष्टि (मुम्बई) में आयोजित कार्यक्रम में  सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा“पूरे विश्व का अंधकार समाप्त करने हेतु प्रकाश स्तंभ के रूप में भारत उभरेगा।”

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments