ग्वालियर 22 जुलाई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डाॅ.सतीश सिकरवार, विधायक प्रवीण पाठक, प्रदेष महासचिव सुनील शर्मा ने आज कलेक्टर कोषलेन्द्र विक्रम सिंह एव ंनिगम आयुक्त षिवम वर्मा से अलग-अलग भेंट कर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव दिया कि पूरे महानगर में राषन कार्ड में नाम काटने, नाम जोड़ने, राषन कार्ड चालू करने के नाम पर जनता को परेषान करने का कार्य शीघ्र बंद किया जाऐ।
कांग्रेस नेतंाओ ने आज जिला एवं निगम प्रषासन को दिए पत्र में कहा कि राषनकार्ड में नाम कटवाने, जोड़ेने, राषन कार्ड बंद करने फिर चालू करने, राषन पर्ची नही देनें और नागरिको को सभी कार्य भाजपा नेतांओ के घरो पर से किया जा रहा है। मजदूरी कार्ड एवं अन्य कार्ड भी निगम प्रषासन एवं जिला प्रषासन स्तर पर किया जाना चाहिए।
गरीब जनता को अकारण परेषान किया जाता है ओर झूठी वाहवाही लेने के लिए भाजपा नेतांओ के घर पर भेजा जाता है इसे तत्काल रोका जाए, अगर प्रषासन इसे रोकने में असमर्थ है तक सभी सरकारी आॅफिस बंद करके भाजपा नेतांओ के घर को कार्यालय बनाया जाए, अपने निजी स्वार्थ के लिए जनता को परेषान न किया जाए।
कांग्रेस नेतांओ ने कहा कि 7 दिन में प्रषासन राषन कार्ड बनवाने, नाम जुड़वाने, राषन पर्ची बनवाने का कलेक्टर कार्यालय में कैम्प लगाया जाए, जिससे जनता को भाजपा सरकार के मंत्रीयों एवं नेतांओ के घर चक्कर न काटना पड़ें।जिला प्रषासन एवं निगम प्रषासन नेे आश्वस्त किया है कि शीीघ्र ही जनहित में निर्णय लिए जांएगे।
कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा भाजपा नेताओं के घर से संचालित न हों शासकीय कार्य
RELATED ARTICLES