नई दिल्ली /सोना-चांदी के दाम (Gold-Silver Price Today) में लगातार पांचवें दिन जोरदार गिरावट आई है. आज गुरुवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोने के साथ ही चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है. इस गिरावट के बाद सोने के भाव रिकॉर्ड लेवल से काफी नीचे आ गए हैं. आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. वही चांदी के दाम में भी आज 0.07 प्रतिशत की कमी आई है.
सर्राफा बाजार में आज यानी गुरुवार को सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 515 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया है, जबकि चांदी में 17 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को मंगलवार के मुकाबले 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत अब 47707 रुपये पर आ गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक अब 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 47516 रुपये पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 43700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव भी अब 35780 रुपये पर आ गया है। बुधवार को बकरीद के अवकाश के कारण आईबीजेए ने रेट जारी नहीं किया था