Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस ने मध्यप्रदेश में की 71 जिला अध्यक्षों की घोषणा, ग्वालियर अध्यक्ष...

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में की 71 जिला अध्यक्षों की घोषणा, ग्वालियर अध्यक्ष का पत्ता कट, यहां देखें पूरी सूची

भोपाल /मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़े बदलाव करते हुए लंबे इंतजार के बाद शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के नगर अध्यक्षों की सूची जारी की है।ग्वालियर शहर से सुरेंद्र यादव और ग्वालियर ग्रामीण से प्रभुदयाल जौहरे को जिम्मेदारी दी गई है.गुना में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को कमान दी गई है। मुरैना, भिंड मे भी कांग्रेस अध्यक्ष बदले गए हैं इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पर कार्यरत चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस द्वारा जारी जिलाध्यक्षों की सूची में दो बड़े नाम पूर्व मंत्री जय वर्धन सिंह को गुना को जिलाध्यक्ष बनाया गया तो वहीं पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम को डिंडोरी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह को राजगढ़ से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। तीनों दिग्विजय सिंह के समर्थक मानें जाते हैं। ऐसे में ये नया बदलाव कांग्रेस की सोची समझी रणनीति का बड़ा हिस्सा हो सकता है।

यहां देखें पूरी सूची

कांग्रेस ने फेसबुक पर दी जानकारी

एमपी कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशानुरुप मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियन के तहत जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 71 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है. कांग्रेस ने संगठन सृजन के तहत यह घोषणा की है. भोपाल में प्रवीण सक्सेना को फिर से शहर अध्यक्ष बनाया गया है, इंदौर में चिंटू चौकसे को जिम्मेदारी मिली है. जबकि विपिन वानखेड़े को इंदौर ग्रामीण की कमान सौंपी गई है. गुना में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, डिंडोरी में ओमकार सिंह मरकाम और राजगढ़ में  पूर्व मंत्री प्रियाव्रत सिंह खींची को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. जबलपुर शहर से सौरभ शर्मा और जबलपुर ग्रामीण से संजय यादव को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं ग्वालियर शहर से सुरेंद्र यादव और ग्वालियर ग्रामीण से प्रभुदयाल जौहरे को जिम्मेदारी दी गई है.

इन पूर्व विधायकों को बनाया गया जिला अध्यक्ष
इस सूची में कई पूर्व विधायकों को भी जगह दी गई है. इनमें अलीराजपुर से मुकेश पटेल, इंदौर ग्रामीण से विपिन वानखेड़े, कटनी शहर से कुंवर सौरभ सिंह, मंडला से डॉ.अशोक मर्सकोले, नरसिंहपुर से सुनीता पटेल, रायसेन से देवेन्द्र पटेल, राजगढ़ से प्रियव्रत सिंह और रतलाम ग्रामीण से हर्ष विजय गेहलोत को जिम्मेदारी दी गई है.

इन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी
जिला अध्यक्षों की सूची में 4 महिलाओं को भी ज़िम्मेदारी दी गई है. इनमें खंडवा ग्रामीण से प्रतिभा रघुवंशी, नरसिंहपुर से पूर्व विधायक सुनीता पटेल, आगर-मालवा से विजयलक्ष्मी तंवर और सिंगरौली से सरस्वती सिंह मरकाम शामिल हैं. आपको बता दें कि पार्टी ने पूर्व कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल को नरसिंहपुर ज़िले का ज़िला अध्यक्ष बनाया है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments