HomeBreakingकांग्रेस राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची रात को...

कांग्रेस राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची रात को सुनवाई सम्भव

कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने बुधवार को भाजपा विधायक दल के नेता बी. एस. येदियुरप्पा को राज्य में  सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया   विधानसभा चुनाव में 78 सीट जीतने वाली कांग्रेस राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले की रात में ही सुनवाई की जाए। यह जानकारी कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पीटीआई से बात करते हुए दी।

इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘हम उपलब्ध सभी संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का उपयोग करेंगे। हम जनता की अदालत में जाएंगे।’ वहीं कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि हमारे पास 2 विकल्प हैं। एक विकल्प राष्ट्रपति के पास जाने का है और दूसरा कोर्ट में जाने का। पार्टी के नेता इस बारे में आने वाले समय में विचार करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments