Homeप्रमुख खबरेंकाम हमारा नाम तुम्हारा नहीं चलेगा के नारों के बीच ROB...

काम हमारा नाम तुम्हारा नहीं चलेगा के नारों के बीच ROB का लोकार्पण

 

अंततः ग्वालियर के निवासियों को रेलवे ओवरब्रिज की नई सौगात मिल गई। रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण रविवार को प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री  लाखन सिंह यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर तथा क्षेत्रीय विधायक मुन्नालाल गोयल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।यानि कांग्रेस और भाजपा दोनों के जनप्रतिनिधियों ने मिलकर किया|

 पड़ाव पुल लोकार्पण के दौरान जहां प्रदेश के मंत्रियों के साथ कार्यकर्ता जोश में थे,वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद विवेक शेजवलकर के साथ भाजपा कार्यकर्ता झंडा लिए थे। लोकार्पण का फीता कटते ही दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हो गई। एक ओर से सिंधिया जिंदाबाद तो दूसरी ओर नरेंद्र सिंह तोमर जिंदाबाद के नारे लगे।भाजपाजन नारा लगा रहे काम हमारा नाम तुम्हारा नहीं चलेगा। संघर्ष न हो इसे देखते हुए भाजपा सांसद ने मंच पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। प्रशासन टेंशन में रहा।

ग्वालियर में राजा मानसिंह प्रतिमा से सिंधिया कन्या विद्यालय के मध्य बने रेलवे ओवरब्रिज पर दोनों ओर से यातायात लोकार्पण के साथ ही प्रारंभ हो गया है। अतिथिगणों ने रेलवे ओवरब्रिज पर फीता काटकर यातायात का शुभारंभ भी किया। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज का भ्रमण कर निरीक्षण भी किया।

प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री  लाखन सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि ग्वालियर निवासियों को 49 करोड़ 44 लाख 15 हजार रूपए की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज की नई सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया ने ग्वालियर के विकास में अनेक कार्य किए हैं। ग्वालियर विकास की कड़ी में रेलवे ओवरब्रिज भी जुड़ गया है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्टर अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments