नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चित शो ‘Man Vs Wild’ में नजर आएंगे. यह शो डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. शो में पीएम मोदी के साथ चर्चित होस्ट बेयर ग्रेल्स भी मौजूद रहेंगें. बेयर ग्रिल्स ने ट्विटर पर एक विडियो ट्वीट कर बताया कि 12 अगस्त को रात 9 बजे डिस्कबरी चैनल एक शो प्रसारित किया जाएगा. इस शो में पीएम मोदी पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन को लेकर जागरूकता पर बात करेंगे. यह शो एक साथ 180 देशों में देखा जाएगा.
ट्विटर पर बेयर ग्रिल्स ने लिखा, ”180 देशों के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी का दूसरा पक्ष देखने को मिलेगा. उन्होंने पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भारतीय जंगलों में जाकर जोखिम का काम किया है.”