ग्वालियर 30 जुलाई 2026/क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद समाचार है। ग्वालियर अंचल के बड़े किसान हितेषी नेता ग्वालियर में छात्र आंदोलन के पुरोधा रहे पूर्व विधायक बृजेंद्र तिवारी का गुरुवार की रात्रि ग्वालियर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा गस्त का ताजिया स्थित निज निवास से प्रारंभ होकर लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
पूर्व विधायक बृजेंद्र तिवारी का जीवन समाजवादी विचारों के लिए समर्पित रहा साधा जीवन सहज व्यक्तित्व के धनी श्री तिवारी युवा अवस्था से ग्वालियर के छात्र आंदोलन से जुड़े और जीवजी विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे वे जीवन पर्यन्त किसानों के हितों को लेकर संघर्ष करते रहे और किसान नेता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और समाज के अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
शब्द शक्ति न्यूज़ परिवार भी पूर्व विधायक बृजेंद्र तिवारी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
ॐ शांति। ॐ शांति।