Homeप्रमुख खबरेंराष्ट्रमंडल खेल भाला फेंक : भारत के नीरज चोपड़ा की...

राष्ट्रमंडल खेल भाला फेंक : भारत के नीरज चोपड़ा की तुलना में फिसड्डी रहे पाकिस्तान के नदीम शुक्रवार को होगा फाइनल

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भाला फेंक स्पर्धा के क्वालीफ़ाइंग राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सातवां स्थान हासिल किया है.

फाइनल में पहुंचने के बाद, अब वह शुक्रवार को अपने ख़िलाब को बचाने के लिए मैदान में उतरेंगे. फ़ाइनल में उनके सामने भारत के नीरज चोपड़ा भी मौजूद रहेंगे.

गुरुवार को भाला फेंक के क्वालीफ़ाइंग राउंड में कोई भी एथलीट सीधे क्वालीफ़ाई करने के लिए ज़रूरी 84 मीटर का थ्रो नहीं कर सका, हालांकि, सर्वश्रेष्ठ थ्रो के आधार पर 12 एथलीट फ़ाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे.

अरशद नदीम ने 78.63 मीटर के थ्रो की बदौलत इन 12 एथलीटों में सातवां स्थान हासिल किया.

श्रीलंका के रमेश थरंगा ने 82.84 मीटर के थ्रो के साथ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 81.29 मीटर के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के डू स्मिट 80.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

भारत के नीरज चोपड़ा ने क्वालीफाइंग राहुंड में 79.61 मीटर भाला फेंका और वह पांचवें नंबर पर रहे.

अरशद नदीम ने साल 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंल खेलों में 90.18 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था.

वहीं साल 2018 में नीरज ने 86.47 मीटर जेवलिन फेंककर राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीता था.

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक (साल 2021) में 87.58 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments