Homeखेलकुछ देर बाद पहले टैस्ट में हेडिंग्ले में अंग्रेजों के सामने होगी...

कुछ देर बाद पहले टैस्ट में हेडिंग्ले में अंग्रेजों के सामने होगी भारतीय क्रिकेट टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज से होगा। पहला मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के अनुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। भारत ने यहां 7 मुकाबले खेले हैं। 2 में उसे जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा है।

टीम ने आखिरी टेस्ट 2021 में खेला था, जिसमें उसे पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मुकाबले के साथ भारत और इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के 2025-27 साइकल में अपने-अपने अभियान का आगाज करेंगी। भारत WTC के पहले दो फाइनल में रनर-अप रहा था। 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। वहीं इंग्लैंड ने अब तक एक भी फाइनल नहीं खेला है।

टीम इंडिया 25 साल के युवा कप्तान शुभमन गिल की लीडरशिप में उतरेगी। वहीं इंग्लैंड की कमान 34 साल के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स संभाल रहे हैं।

मैच डिटेल्स, पहला टेस्ट IND vs ENG तारीख- 20-24 जून स्टेडियम- हेडिंग्ले, लीड्स टाइम: टॉस- 3:00 PM, मैच स्टार्ट – 3:30 PM

टेस्ट में भारत पर हावी इंग्लैंड भारत ने अपना क्रिकेट सफर 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल कर ही शुरू किया। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 136 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें 51 इंग्लैंड ने अपने नाम किए, जबकि 35 मैच टीम इंडिया ने जीतें। वहीं, 50 टेस्ट ड्रॉ रहें। भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर 67 टेस्ट खेले। 9 ही मैच जीते, लेकिन टीम ने यहां 22 टेस्ट ड्रॉ भी कराए हैं। 36 मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली।

दोनों टीमों के बीच अब तक 36 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। 19 इंग्लैंड ने और 12 टीम इंडिया ने जीतीं। जबकि 5 ड्रॉ रहीं। 1932 से 2025 तक 94 साल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में 19 टेस्ट सीरीज खेलीं। भारत ने 3 जीतीं, जबकि 2 ड्रॉ खेलीं। वहीं, 14 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार साल 2007 में टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। ये सीरीज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments