Homeप्रमुख खबरेंकुछ देर बाद भोपाल में ट्रेड डील' के खिलाफ कांग्रेस की किसान...

कुछ देर बाद भोपाल में ट्रेड डील’ के खिलाफ कांग्रेस की किसान महापंचायत राहुल और खड़गे पहुंचेंगे

 भोपाल  24 फरवरी 2026 / भारत-अमेरिका के बीच हालिया ‘अंतरिम ट्रेड डील’ के विरोध में कांग्रेस आज भोपाल के अटल पथ (जवाहर चौक) पर एक विशाल ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

​कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ जो व्यापार समझौता किया है, वह भारतीय किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’ के समान है। पार्टी के अनुसार, इस डील के तहत अमेरिका से सोयाबीन, मक्का, कपास और डेयरी उत्पादों का आयात शून्य शुल्क (Zero Tariff) पर किया जाएगा।

​कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा, “एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करती है, और दूसरी तरफ विदेशी उत्पादों के लिए बाजार खोलकर स्थानीय किसानों को बर्बादी की कगार पर धकेल रही है।” पार्टी का दावा है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 1 लाख किसान इस महापंचायत में हिस्सा लेंगे,आयोजन को देखते हुए भोपाल पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। लगभग 2,000 पुलिसकर्मियों और SAF की कंपनियों को तैनात किया गया है।जवाहर चौक और अटल पथ की ओर जाने वाले रास्तों को सुबह 10 बजे से ही डायवर्ट कर दिया गया है।

राष्ट्रीय आंदोलन की शुरुआत

​राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भोपाल की यह महापंचायत कांग्रेस के आगामी राष्ट्रीय अभियान की नींव है। भोपाल के बाद पार्टी 7 मार्च को महाराष्ट्र (यवतमाल) और 9 मार्च को राजस्थान (श्रीगंगानगर) में भी इसी तरह की महापंचायतें आयोजित करने वाली है।

​राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे मंच पर पहुंचेंगे, जहां वे सीधे किसानों से संवाद करेंगे और इस ट्रेड डील के तकनीकी व आर्थिक पहलुओं पर अपनी बात रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments