Homeप्रमुख खबरेंकृष्णमृग को आवारा कुत्तों ने बनाया शिकार

कृष्णमृग को आवारा कुत्तों ने बनाया शिकार

चिड़ियाघर की टीम ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू

ग्वालियर 03 नवम्बर 2026-/ नगर निगम ग्वालियर के चिड़ियाघर प्रबंधन को एक वन्यजीव की जान बचाने में बड़ी सफलता मिली है। मुरैना टोल प्लाजा और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कुएं के पास घायल अवस्था में मिले कृष्णमृग को निगम की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) पहुँचा दिया है।
जू क्यूरेटर श्री गौरव परिहार ने बताया कि चिड़ियाघर प्रबंधन को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुरैना टोल प्लाजा के पास एक कुएं के नजदीक एक घायल हिरण देखा गया है, जिसके पीछे आवारा कुत्ते पड़े हुए हैं। वन्यप्राणी पर मंडरा रहे खतरे की सूचना मिलते ही गांधी प्राणी उद्यान से एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ दल तुरंत मौके के लिए रवाना हुआ और घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जांच करने पर पता चला कि घायल वन्यजीव एक कृष्णमृग है, जिसके पैर और गर्दन के नीचे गंभीर घाव थे। टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित तरीके से उसका सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए कृष्णमृग को सुरक्षित रूप से गांधी प्राणी उद्यान लाया गया है। वर्तमान में उसे आइसोलेशन वार्ड में रखकर अलग से उसकी विशेष देखरेख और स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments