केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर की सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी जहां से भी कहेगी वे वहां से चुनाव लड़ेंगे। श्री तोमर अपने संसदीय क्षेत्र ग्वालियर में पिछले पांच वर्षों में कराए 10 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से सम्बंधित विकास पुस्तिका का विमोचन कर रहे थे।
इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए श्री तोमर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान ग्वालियर में पार्टी को मिली पराजय के लिए केवल स्थानीय सांसद ही दोषी है ऐसा नहीं है इसके लिए अन्य कारण भी प्रभाव डालते हैं। श्री तोमर ने कहा कि शिलान्यास लोकार्पण की झूठी राजनीति करके सत्ता हथियाने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है ।आज भी वह इस ही कर रहे हैं । श्री तोमर ने कहा की ज्योतिरादित्य हों या कमलनाथ उन्होंने सदैव कांग्रेस की इस झूठे श्रेय लेने की राजनीति की सदैव निंदा की है।
इस अवसर पर श्री तोमर ने 2014 से अब तक ग्वालियर में कराए विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 5 वर्षों में 10 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए।इनमें 398.45करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ ग्वालियर में चम्बल से पानी लाने की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं।
इसी प्रकार 172.27 करोड़ से बनने वाले पांच ओवर ब्रिज को मंजूरी मिल चुकी है। श्री तो।र ने बताया की केंद्र सरकार की विशिष्ट योजना स्मार्ट सिटी मिशन में ग्वालियर को शामिल किया गया इसके लिए महाराज बाड़ा को खूबसूरत बनाने व अन्य सुविधाओं के लिए 2305.27 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए।
इसी प्रकार रोपवे निर्माण के लिए12.00 करोड़, निजी आयुद्ध फेक्ट्री के लिए 350 करोड़, E P F O के छेत्रीय कार्यालय के लिए 9.50 करोड़ तथा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए 149.03 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए हैं। इनपर कार्य चल रहा है।
श्री तोमर ने बताया कि ग्वालियर में एक हजार बिस्तर वाले अस्पताल के लिए 338.46 करोड़ रुपए की स्वीकृति के साथ ग्वालियर को हेरीटेज सर्किट में शामिल किया गया है इसके लिए 26.56 करोड़ रुपए के कार्य चालू है। इसके अलावा श्री तोमर ने यहां औधोगिक विकास से जुड़ी तमाम योजनाओं के लिए 84.73 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए जाने की बात कही।
चर्चा के दौरान श्री तोमर ने उनके प्रयासों से ग्वालियर को मिलीं अनेक ट्रेनों की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी
ग्वालियर से हवाई सेवा के विस्तार में भी श्री तोमर ने अहम योगदान दिया । जो इस प्रकार है।


