ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार की जनआशीर्वाद यात्रा 19 अगस्त को ग्वालियर जिले में निकलेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री और यात्रा के प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत ने जनआशीर्वाद यात्रा के विषय में ग्वालियर में पत्रकार वार्ता में बताया केंद्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार 19 अगस्त को ट्रेन द्वारा ग्वालियर आयेंगे।
ग्वालियर आगमन के बाद सुबह 9:30 मुरार वीआईपी की सर्किट हाउस में भाजपा जिला इकाई द्वारा स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात सुबह 11:00 बजे मुरार चिकित्सालय में टीकाकरण अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे , सुबह11:30 बजे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम का मैं सम्मिलित होंगे 12:00 बजे होटल तानसेन में पत्रकार वार्ता में सम्मिलित होंगे।
दोपहर 1:15 बजे मीसाबंदी श्री मदन बाथम जी के निवास पर भोजन करेंगे दोपहर 3:00 बजे भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पड़ाव चौराहेपर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया जाएगा ।
स्वागत कार्यक्रम के बाद दोपहर 3.45 बजे लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, 4:00 बजे शहीद कैप्टन अभिमन्यु के निवास पर पहुंचकर उनके परिवार जनों से भेंट करेंगे ,4:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय शायर श्री मदन मोहन दानिश से मुलाकात करेंगे ,शाम 5:00 बजे प्रांत कार्यवाह श्री यशवंत इंदापुरकर जी के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। 5:30 बजे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे, 6:00 बजे वीआईपी सर्किट हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे, शाम 7:00 बजे ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी के निवास पर पहुचंकर भेंट करेंगे।
रात्रि 7:30 बजे चेंबर ऑफ कॉमर्स में अनुसूची मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे।
रात्रि 8:30 बजे पड़ाव स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे
प्रदेश महामंत्री रावत ने ली जन आशीर्वाद यात्रा के व्यवस्था प्रभारियों की बैठक
भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में आज होटल एंबियंस में अयोजित बैठक हुई। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, यात्रा के सह प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता श्री महेन्द्र सिंह यादव जी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
जहां यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया ।
इस अवसर पर श्री रावत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंशा के अनुसार जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है, लोकसभा कार्यवाही को सुचारु तौर पर चलाने के लिए विपक्षी दलों ने मौका नहीं दिया। समय बर्बाद कर लोगों में गलत संदेश पहुंचा रहे हैं। इसके चलते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर यात्रा का आयोजन किया गया है।
भाजपा के किसान, युवा, महिला, पिछड़ा, अनुसूचित और अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम को भी यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।