गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के गृह मंत्री भी आए
ग्वालियर / केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह विशेष विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल ग्वालियर पधारे। ग्वालियर में नए विमानतल के निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ भोपाल से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र भी उनके साथ पधारे। ग्वालियर विमानतल पर केन्द्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत हुआ।
ग्वालियर विमानतल पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह, एडीजी श्री डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने अगवानी की।
थोड़ी देर रूकने के पश्चात केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्रिगण विमानतल के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने हेतु रवानाएम