Homeदेशकेरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान बोले- भारत में जन्मा हर...

केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान बोले- भारत में जन्मा हर शख्स हिंदू है

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आर्य समाज की बैठक के दौरान कहा कि आपको मुझे एक हिंदू कहना चाहिए। मेरी आपके (आर्य समाज के सदस्यों) खिलाफ गंभीर शिकायत यह है कि आप मुझे हिंदू क्यों नहीं कहते? मैं हिंदू को एक धार्मिक शब्द नहीं मानता… हिंदू एक भौगोलिक शब्द है और भारत में पैदा होने वाला हर शख्स हिंदू ही है

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि समाज सुधारक, शिक्षाविद् और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने एक बार हिंदू कहलाने का आग्रह किया था। बता दें कि राज्यपाल आरिफ खान तिरुवनंतपुरम में उत्तरी अमेरिका के केरल हिंदुओं (केएचएनए) की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments