Homeदेशकेरल में एक दिन पहले 31 मई को पहुंच सकता है मानसून

केरल में एक दिन पहले 31 मई को पहुंच सकता है मानसून


देश में इस बार मानसून एक दिन पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की मानें तो केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक दिन पहले यानी 31 मई को पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि आम तौर पर राज्य में मानसून 1 जून को दस्तक देता है, लेकिन इस बार इसके 24 घंटे पहले ही पहुंचने का अनुमान है।

विभाग के मुताबिक, इस बार जून से सितंबर के बीच बारिश सामान्य रहने की ही संभावना है। इस साल सीजन में 96-104% बरसात होने की संभावना है। यह लगातार तीसरा साल है, जब IMD ने अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे पहले 2019-20 में भी सामान्य बारिश का अनुमान लगाया गया था।

22 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी पहुंचेगा मानसून
मौजूदा अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 22 मई तक अंडमान के सागर तक पहुंचेगा। इसके चलते अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। अरब सागर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हो रहा है। ये 20 मई तक बंगाल की खाड़ी में और ज्यादा मजबूत होकर पहुंचेगा। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी और अंडमान में 21 मई से बारिश होगी। अंडमान और निकोबार तटों पर 22 मई तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) की ओर से बताया गया कि देश में मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसके बाद मानसूनी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments