HomeBreakingकोई पता नहीं चला नदी में डूबे दोनों युवकों का घने अंधेरे...

कोई पता नहीं चला नदी में डूबे दोनों युवकों का घने अंधेरे के कारण स्थगित हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

रविवार को ग्वालियर में धूमेश्वर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों के नदी में डूबने के बाद उनका पता लगाने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन रात 9 बजे घने अंधेरे के कारण सुबह होने तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।रेस्क्यू टीम के साथ पीड़ित परिवार वाले दुर्घटना स्थल पर ही रुके हुए हैं। खबर लिखे जाने तक परिवारजनों के बीच अपशकुन को लेकर माहौल बेहद शोकाकुल बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर के भितरवार में धूमेश्वर धाम पर सिंध और पार्वती नदियां मिलती हैं। इस कारण यहां भंवर भी बनता है। रविवार दोपहर नदी में नहाने उतरे 8 दोस्तों में से दो युवक बहाव की चपेट में आकर बह गए। पहले एक युवक गहरे पानी में गया और डूबने लगा। उसे बचाने दूसरा दोस्त भी कूद गया। कुछ देर में दोनों नदी में लापता हो गए। सभी लोग यहां पिकनिक मनाने आए थे।

जानकारी के मुताबिक  सभी नहाने के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन उसी समय किशन होटवानी अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। जैसे ही वह बहने लगा, तो उसे बचाने के लिए कितांशु कैलाश भी गहरे पानी में कूद गया। इसके बाद दोनों एक दूसरे-का हाथ पकड़े हुए पानी के बहाव में बहते चले गए। लोगों ने कुछ दूरी तक उनको बहते देखा फिर वे लापता हो गए। उल्लेखनीय है कि बीते साल भी दो युवक इसी तरह बहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments