HomeBreakingस्कूल खुलने से कुछ घण्टे पहले आई इस खबर ने अभिभावकों को...

स्कूल खुलने से कुछ घण्टे पहले आई इस खबर ने अभिभावकों को किया तनावमुक्त

ग्वालियर /मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 26 जुलाई से स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया गया है,ग्वालियर की बात करें तो स्कूल खुलने से चंद घण्टे पहले शहरवासियों को राहत भरी खबर मिली है स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी कोरोना रिपोर्ट में पिछले 24 घण्टे में कोरोना से न तो किसी मरीज की मौत हुई है और न ही कोरोना का कोई नया मरीज सामने आया है। इस खबर से स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत मिली। हालांकि पिछले कई दिनों से शहर में कोरोना नियंत्रण में बना हुआ है और इक्का दुक्का मरीज ही सामने आ रहे हैं।

कोरोना संक्रमण काल में सोमवार से कक्षा 11वीं और 12वीं की कक्षाएं पहली बार शुरू की जा रही हैं। इसके लिए स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम जारी कर दिया गया। प्रतिदिन 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। 5 अगस्त से कक्षा 9 वीं और 10 वीं की कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएगीं। स्कूलों में थर्मल स्केंनिंग के साथ ही स्कूल के गेट पर ही बच्चों के हाथ सेनिटाइज कराए जाएंगे।

शहर के स्कूलों में इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, शनिवार को स्कूलों में टेबल कुर्सियां लगाई गईं और यह भी तय किया गया कि एक कुर्सी छोड़कर विद्यार्थी बैठेंगे। कुछ स्कूलों में सेनिटाइजेशन भी करा दिया गया है। इसके हैंड सेनिटाइजर और थर्मल स्केनिंग डिवाइस भी दुरुस्त कराए। कुछ स्कूलों में रविवार को मप्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं।

हालांकि अभिभावक अभी असमंजस में हैं कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें या नहीं? कुछ अभिभावकों का कहना है कि अगर ऑनलाइन क्लास नहीं चलेंगी तो ही वह स्कूल भेजेंगे, कुछ कहते हैं कि एक-दो दिन बच्चों को स्कूल भेजेंगे इसके बाद फैसला लेंगे। वहीं कुछ अभिभावक यह भी तय करके बैठे हैं कि बच्चों के लिए वैक्सीन आने तक वह उन्हें स्कूल नहीं भेजेंगे।

जिलाशिक्षाधिकारी विकास जाेशी का कहना है कि स्कूलों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करवाया जाएगा, इसके लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बच्चों के स्कूल में पहुंचते ही हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे तथा थर्मल स्केनिंग भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments