यूं तो बॉलीवुड के कई स्टार किड्स को आए दिन चर्चा में बने रहते हैं लेकिन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या को लाइम लाइट से दूर ही रखती हैं। हालांकि, मीडिया और फैंस आराध्या को देखने के लिए बेकरार रहते हैं। वहीं, इस बीच आराध्या की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं जो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। आराध्या इन तस्वीरों में हमेशा की तरह बेहद क्यूट तो दिख ही रही हैं, इसके साथ ही फोटो में साथ दिख रहा है कि आराध्या, बच्चन परिवार के सभी सदस्यों की तरह काफी लंबी हो गई हैं।
आराध्या दिखीं क्यूट
दरअसल, हाल ही में तमिलनाडु के पुडुचेरी में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या, मशहूर तमिल एक्टर सरत कुमार और उनके परिवार के साथ वक्त बिताते नजर आए। बता दें कि Ponniyin Selvan फिल्म के लिए ऐश्वर्या और सरत एक साथ काम कर रहे हैं। वहीं, इस मुलाकात की फोटो सरत की बेटी और जानी-मानी एक्ट्रेस वरलक्ष्मी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में आराध्या भी नजर आईं,
वहीं तस्वीर में देखें तो आराध्या की हाइट काफी अच्छी है, मालूम होता है कि वो बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों की तरह काफी अच्छी लंबाई पाने वाली हैं।
खूबसूरत ऐश्वर्या और हैंडसम हंक अभिषेक
इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय ने ऑफ शोल्डर टॉप पहन रखा है तो वहीं अभिषेक व्हाइट रंग की टी-शर्ट पहने सॉल्ट-पैपर दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। आराध्या ने एक फ्लॉरल प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है। वहीं, ये फोटोज शेयर करते हुए वरलक्ष्मी ने लिखा- ‘इन तीन बेहद सहज और गर्मजोशी शख्सियत वाले लोगों से मिली… खूबसूरत ऐश्वर्या राय, हैंडसम हंक अभिषेक बच्चन और उनकी प्यारी बेटी आराध्या बच्चन’।
