Homeग्वालियर अंचलकोरोना कर्फ्यू में सायंकाल भी दूध विक्रय की छूट

कोरोना कर्फ्यू में सायंकाल भी दूध विक्रय की छूट

कोरोना कर्फ्यू में सायंकाल भी दूध विक्रय की छूट

ग्वालियर 15 अप्रैल 2021/ आम जन को दूध की आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से कोरोना कर्र्फ्यू के दौरान सायंकाल 5 बजे से सायंकाल 7 बजे तक दूध का विक्रय किया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
अपर जिला दण्डाधिकारी श्री रिंकेश वैश्य से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व में जारी किए गए आदेश में कोरोना कर्फ्यू के दौरान दूध विक्रय की समय-सीमा प्रात: 6 बजे से प्रात: 10 बजे तक निर्धारित की गई थी। अब सायंकाल 5 बजे से सायंकाल 7 बजे तक भी दूध विक्रय किया जा सकेगा। इस संबंध में धारा-144 के तहत संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड प्रक्रिया की धारा-188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत दण्डनीय होगा।
क्रमांाा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments