Homeप्रमुख खबरेंकोरोना वायरस :परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के लिए खास निर्देश जारी

कोरोना वायरस :परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के लिए खास निर्देश जारी

ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाएं दे रहे परीक्षार्थियों को निर्देशित किया है कि वह जब भी परीक्षा कक्ष में प्रवेश करें, मास्क लगा कराएं। कोरोना वायरस के खतरे के चलते यह आदेश जारी किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को आज केंद्राध्यक्षों ने समझाइश दी है कि नकल करने के लिए किसी तरह की पर्ची अंदर न लाएं अगर सर्दी, खांसी है तो मास्क लगाकर आएं। कोरोना वायरस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग अलर्ट है। सबसे पहले उन विद्यार्थियों को खोजने का काम शुरू किया गया है जो बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं लेकिन सर्दी, खांसी से पीडि़त हैं। केंद्राध्यक्षों को विभाग ने समझाइश दी है कि ऐसे विद्यार्थियों को कक्षों में जाकर तलाश करें और इन्हें अलग से बैठाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्हें हिदायत दी जाए कि वह मास्क लगाकर ही परीक्षा देने आएं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की हायर सेकेण्डरी व हाईस्कूल की परीक्षाओं के साथ-साथ 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर की जा रही हैं। परीक्षार्थियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए शिक्षा विभाग ने गाइड लाइन जारी कर दी है और कहा है कि ऐसे बच्चों जिनकी तबियत खराब हो या सर्दी, जुकाम हो उनकी परीक्षा अलग बैठाकर ली जाए और ऐसे बच्चों को मास्क लगाकर आने के लिए कहा जाए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments