Homeखेलविदेशी धरती पर विश्वकप जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं भारत...

विदेशी धरती पर विश्वकप जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं भारत की बेटियां

आईसीसी महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की बेटियां रविवार को इतिहास रचने के लिए मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेंलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उतरेंगी. वर्ल्ड कप में अब तक अजेय टीम इंडिया के पास 75 हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने मेजबान टीम को हराकर पहली बार ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप अपने नाम करने का मौका है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. टीम इंडिया की खिताब के लिए एक ऐसी टीम से टक्कर होने जा रही है जो चार बार चैंपियन रह चुकी हैं. इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 2009 में सेमीफाइनलिस्ट और 2016 में उपविजेता भी रह चुकी हैं.

 

भारतीय टीम इससे पहले तक अब तक तीन बार 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची थी. वर्ल्ड नंबर-1 आस्ट्रेलिया ने विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज भारतीय टीम से 31 मैचों में 26 मैच जीते हैं. हाल के समय में भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है और उसने टी-20 विश्व कप 2020 संस्करण के पहले मैच में ही आस्ट्रेलिया को 17 रनों से मात दे चुकी है.

 

टॉस निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

 

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले मैच में टॉस अहम रोल निभा सकता है. टीम इंडिया ने विश्व कप के चारों मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करते हुए ही जीत दर्ज की है. ऐसे में बाद में बल्लेबाजी करने पर इंडियन टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही कप्तान हरमनप्रीत ने माना है कि पिछले 8 दिन से कोई मैच नहीं खेलने की वजह से उनकी टीम को थोड़ी दिक्कत हो सकती है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments