Homeदेशकोरोना से 24 घंटे में 11 हजार पॉजिटिव 29 की मौत

कोरोना से 24 घंटे में 11 हजार पॉजिटिव 29 की मौत

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। छह महीने में पहली बार,देश में कोरोना के मामले पिछले 24 घंटे में 11 हजार से अधिक दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना से एक दिन में 29 लोगों के मौत हुई है। इसमें से 14 राज्यों में कम से कम एक मौत हुई है। देश में पिछली बार भारत में कोविड से 20 या उससे अधिक मौतें पिछले साल 15 अक्टूबर को हुई थीं। देश के कई हिस्सों में संक्रमण बढ़ने के पॉजिटिविटी रेट भी 5 प्रतिशत को पार कर गया है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.29% है। इन सब के बावजूद अभी तक किसी भी तरह का नया प्रतिबंध लगाने की कोई भी योजना नहीं है।

खास बात है कि पिछले कुछ सप्ताह से कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल महीने में अब तक 153 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मार्च में कोरोना से 89 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटे में दिल्ली और राजस्थान में तीन-तीन मौतें हुईं और पंजाब और छत्तीसगढ़ में दो-दो मौतें हुईं। राजस्थान में शुक्रवार को तीन और मौतें दर्ज की गईं, जबकि महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत हुई। हालांकि, अभी भी कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या कम है। लोकनायक अस्पताल दिल्ली के डॉक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि कोरोना से होने वाली अधिकांश मौतें उन लोगों की हो रही हैं जो पहले से किसी अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। उदाहरण के लिए, टीबी रोगी के फेफड़े की कार्यक्षमता पहले से ही प्रभावित होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments