Homeप्रमुख खबरेंकोलकाता में हुए महिला डॉक्टर हत्याकांड को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने...

कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर हत्याकांड को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

ग्वालियर / कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीजी प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन से एक मौन कैंडल मार्च निकालकर पश्चिम बंगाल प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रदेश का समिति सदस्य श्रीमती मंजू सिकरवार, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे, महामंत्री डॉक्टर करुणा सक्सेना, श्रीमती किरण लता भदोरिया, श्रीमती रमा जादौन, श्रीमती ज्योति पाठक, श्रीमती शोभा राठौर, श्रीमती शालिनी वर्मा, कुमारी प्रियंका गर्ग, श्रीमती बबीता तोमर, श्रीमती रीता चाचडा, श्रीमती चेतन तोमर, नीतू निगोटिया, श्रीमती सीमा शर्मा सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments