Homeप्रमुख खबरेंकोलारस और मुंगावली उपचुनाव 24फरवरी को मतगणना 28 को

कोलारस और मुंगावली उपचुनाव 24फरवरी को मतगणना 28 को

 अशोकनगर जिले की मुंगावली एवं शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता लागू कर दी है। नामांकन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू होगी और मतदान 24 फरवरी को किया जाएगा। गजट नोटिफिकेशन 30 जनवरी को किया जाएगा। दोनों सीटों पर चुनाव की तैयारियां 3 महीने पहले से ही शुरू हो गईं थीं।
महत्वपूर्ण तारीखें 
30 जनवरी 2018 को गजट नोटिफिकेशन।
नांमाकन की अंतिम तिथि 6 फरवरी।
नामांकन की जांच प्रक्रिया 7 फरवरी को।
नांमाकन वापस लेने की तारीख 9 फरवरी।
मतदान 24 फरवरी को होगा।
मतगणना 28 फरवरी को होगी।
3 मार्च को आचार सहिंता खत्म हो जाएगी।
मुकाबला सिंधिया और शिवराज के बीच
दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बीच होगा। दोनों सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे। भाजपा इन सीटों को छीनने की कोशिश कर रही है। हालांकि 2018 विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी समय शेष नहीं है, फिर भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments