Homeप्रमुख खबरेंगुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल होंगीं मध्‍यप्रदेश की नई राज्‍यपाल 

गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल होंगीं मध्‍यप्रदेश की नई राज्‍यपाल 

गुजरात की पूव मुख्‍यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्‍यप्रदेश की नई राज्‍यपाल नियु‍क्‍त किय गुजरात की पूव मुख्‍यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्‍यप्रदेश की नई राज्‍यपाल नियु‍क्‍त किया गया है। अभी राज्‍यपाल का प्रभार गुजरात के राज्‍यपाल ओमप्रकाश कोहली संभाल रहे थे।उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आनंदीबेन पटेल ने चुनाव लड़ने से इंकार कद दिया था। इसके बाद से ही उन्‍हें नया दायित्‍व दिए जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई थी।

आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 नवम्बर 1941 को हुआ। वे गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। वे 1998 से गुजरात की विधायक रही।

आनंदी बेन 1987 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और गुजरात सरकार में सड़क और भवन निर्माण, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और वित्त आदि महत्वपूर्ण विभागों की काबीना मंत्री का दायित्व निभा चुकी हैं। वे गुजरात की राजनीति में “लौह महिला” के रूप में जानी जाती हैं।

एक नजर में आनंदीबेन

सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार (1989)

गुजरात में सबसे बेहतर शिक्षक के लिए राज्यपाल पुरस्कार (1988)

पटेल जागृति मंडल मुम्बई द्वारा ‘सरदार पटेल’ पुरस्कार (1999)

पटेल समुदाय द्वारा ‘पाटीदार शिरोमणि’ अलंकरण (2005)

महिलाओं के उत्थान अभियान के लिए धरती विकास मंडल द्वारा विशेष सम्मान

महेसाणा जिला स्कूल खेल आयोजन में पहली रैंकिंग के लिए ‘बीर वाला’ पुरस्कार

श्री तपोधन ब्रह्म विकास मंडल द्वारा ‘विद्या गौरव’ पुरस्कार (2000)

1994 में उन्होंने बिजिंग में चतुर्थ विश्व महिला सम्मेलन में भारत का नेतृत्व

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments