पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की करीब 30 से 40 चौकियों को निशाना बनाया गया। सीमापार से अभी भी गोलीबारी जारी है। वहीं, पाकिस्तान ने कठुआ और सांबा सेक्टर में भी सीजफायर वॉयलेशन किया। एक दिन पहले गुरुवार को गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं, एक छोटी बच्ची की मौत हो गई थी। भारत ने भी इसका माकूल जवाब दिया था।
शुक्रवार को कहां हुई फायरिंग ?
– पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह 6:30 बजे जम्मू के आरएसपुरा, अरनिया, रामगढ़ सेक्टर में गोलीबारी की। यहां की करीब 40 चौकियों को निशाना बनाया।
– इस दौरान मोटार्र भी दागे। हालांकि, इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।