Homeप्रमुख खबरेंकौन हैं नितिन नवीन, जिन्हें BJP ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जानिए...

कौन हैं नितिन नवीन, जिन्हें BJP ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जानिए उनके बारे में सबकुछ

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2025/नितिन नवीन अभी बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री हैं. नितिन नवीन पटना के बांकीपुर सीट से 5 बार से विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं. नितिन नवीन कायस्थ समाज से आते हैं. इस समय बिहार मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज से वो इकलौते मंत्री हैं. उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी भाजपा के कद्दावर नेता थे. पिता के निधन के बाद नितिन नवीन उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय के एक भारतीय राजनितिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्त्ता हैं। वह दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। अभी उन्हें जेपी नड्डा की जगह पर भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है जो अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंग। वह बांकीपुर से 4 बार विधायक हैं। वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री है। उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगभग 84,000 वोटों से जीत हासिल की। पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था। पुष्पम प्रिया चौधरी भी इस चुनाव में भारी अंतर से हार गईं।  वह पटना जिले के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। वह भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव भी थे। 

संगठन में हर स्तर पर किया है काम

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह नियुक्ति केवल एक संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने वाला कदम माना जा रहा है. नितिन नवीन को बीजेपी में एक ऐसे नेता के तौर पर देखा जाता है, जिन्होंने संगठन के हर स्तर पर काम किया है. युवा मोर्चा से लेकर राज्य सरकार और अब राष्ट्रीय संगठन तक उनका सफर पार्टी के भीतर भरोसे का प्रतीक माना जाता है.

पार्टी के अंदर उन्हें एक डिसिप्लिन्ड ऑर्गनाइज़र, स्ट्रॉन्ग स्ट्रैटेजिस्ट और ग्राउंड कनेक्ट लीडर के रूप में जाना जाता है. यही वजह है कि जब पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को और धार देने की जरूरत महसूस हुई, तो नेतृत्व की नजर नितिन नवीन पर जाकर ठहरी.

छत्तीसगढ़ में संगठन की जीत, राष्ट्रीय नेतृत्व का भरोसा

बीजेपी ने नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाकर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी थी. वहां उन्होंने बूथ लेवल मैनेजमेंट, संगठन विस्तार और चुनावी तालमेल पर खास फोकस किया. परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ में पार्टी को बड़ी और निर्णायक जीत मिली. इस जीत के बाद यह साफ हो गया कि नितिन नवीन केवल बिहार तक सीमित नेता नहीं हैं, बल्कि वे राष्ट्रीय स्तर पर संगठन खड़ा करने की क्षमता रखते हैं.

कायस्थ समुदाय और सामाजिक संतुलन का संकेत

नितिन नवीन का संबंध कायस्थ समुदाय से है, जिसकी आबादी बिहार में करीब 0.60 प्रतिशत मानी जाती है. संख्या में कम होने के बावजूद यह समुदाय बीजेपी का विश्वसनीय और कोर वोटर रहा है. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने एक तरफ जहां संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया है, वहीं दूसरी तरफ सामाजिक प्रतिनिधित्व और संतुलन का भी स्पष्ट संकेत दिया है.

  1. नितिन नवीन ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51,936 मतों से पराजित किया है.
  2. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को करीब 84 हजार मतों से चुनाव हराया था. इस बार फिर दबदबा कायम है.
  3. नितिन नवीन ने पहली बार 2006 में उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी. पिता के निधन के बाद उन्होंने सियासी विरासत को संभाला है.
  4. इसके बाद 2010, 2015 और 2020 के बाद अब 2025 में भी जीत का परचम लहराया है. पहली बार 9 फरवरी 2021 को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें पथ निर्माण मंत्री बनने का मौका मिला था.
  5. दोबारा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हुए तो 25 मार्च 2024 को नितिन नवीन को फिर से मंत्री बनाया गया.

उन्हें शहरी विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी. 24 फरवरी 2025 को मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें फिर दोबारा पथ निर्माण मंत्री बना दिया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments