Homeप्रमुख खबरेंभाजपा ने फिर चौंकाया 45 वर्षीय नितिन नवीन बने बीजेपी के पहले...

भाजपा ने फिर चौंकाया 45 वर्षीय नितिन नवीन बने बीजेपी के पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2025/बीजेपी ने एक बार फिर अपने फैसले से सभी को चौंकाया पार्टी ने रविवार को नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. बीजेपी का ये चौंकाने वाला कदम है, क्योंकि जेपी नड्डा की जगह पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा. इसको  लेकर लंबे समय से माथापच्ची चल रही थी. इसके लिए कई नेताओं का नाम कयासों में चल रहा था. लेकिन नितिन लेकिन नितिन नबीन के नाम की कोई चर्चा नहीं थी.

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है. नितिन नबीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं.

यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी किया गया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया है, “बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.”

इसमें बताया गया है कि नितिन नबीन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री और बीजेपी छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी हैं.

बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है. बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है.”

“वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी. भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई.”

नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री और बीजेपी छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments