बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान हाल ही में अपने गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती दिखाई दीं. इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं क्योंकि पार्टी में किसी भी स्टार ने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया हुआ था.ऐसे में चर्चा हो रही है कि करीना के गर्ग गैंग में शामिल सीरम इंस्टीट्यूट की निदेशक नताशा पूनावाला ने अपने करीबियों को कोरोना की वैक्सीन लगवा दी है. आपके बता दें कि इससे पहले जब भी करीना मलाइका या पार्टी में शामिल किसी भी सेलेब्स को स्पॉट किया गया तो वो हमेशा मास्क में ही दिखाई देते थे.लेकिन इस बार करीना कपूर खान ने घर से बाहर निकलते वक्त भी मास्क नहीं लगाया हुआ था.बता दें कि देश भर में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई और सबसे पहले स्वास्थ कर्मियों, सफाई कर्मियों, सेना और तमाम फ्रंटलाइन वर्कर्स को सबसे पहले वैक्सीनेट किया जाएगा इसके बाद देश की पूरी जनता को वैक्सीन मिलेगी.हालांकि सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा काफी तेज हैं कि नताशा पूनावाला के सात करीबियों के चलते बॉलीवुड सेलेब्स को भी पहले वैक्सीन दी रही है.
क्या नियम विरुद्ध सीरम इंस्टीट्यूट की निदेशक नताशा पूनावाला ने अपने सगे सम्बन्धियों को लगवा दी है वैक्सीन
RELATED ARTICLES