Homeप्रमुख खबरेंक्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आलावा दो और बड़े टूर्नामेंट में भारत...

क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आलावा दो और बड़े टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान के बीच लागू रहेगा न्यूट्रल वेन्यू

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने कहा है कि पाकिस्तान की मेजबानी में होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कुछ मुक़ाबले न्यूट्रल वेन्यू यानी तटस्थ जगह पर होंगे.

भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में चैपियंस ट्रॉफी के मैच खेलने में असमर्थता जताई थी और इस बारे में आईसीसी को सूचित कर दिया था.

इसके बाद आईसीसी ने कहा है कि 2024-27 के दौरान आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत और पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू में खेले जाएंगे.

इसका मतलब ये हुआ कि चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और इन दोनों टीमों के मैच तटस्थ जगह पर खेले जाएंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुक़ाबले फरवरी-मार्च में खेले जाएंगे. यानी इस टूर्नामेंट के मुकाबले अब पाकिस्तान और न्यूट्रल वेन्यू दोनों जगह पर खेले जाएंगे.

वो न्यूट्रल वेन्यू यानी तटस्थ जगह कौन सी होगी, इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है.

आईसीसी की ये व्यवस्था चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अलावा भारत की मेजबानी में होने वाली आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 और भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाली आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी है.

आईसीसी ने कहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जल्द ही जारी होगा. पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्राफी का खिताब जीता था.

चैंपियंस ट्रॉफी में जो आठ टीमें शामिल हैं वो हैं- भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments