Homeदेशखबरें गायब वर्चस्व की जंग चालू आहे

खबरें गायब वर्चस्व की जंग चालू आहे

अभी तक आपने राजनीति में नेताओं के बीच जुबानी जंग के किस्से सुने व देखे होंगे लेकिन अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हाउस के बड़े पत्रकार भी नेताओं की तर्ज पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की  जंग लड़ते दिखाई दे रहे हैं। मजे की बात यहहै की यह जंग अपने अपने चेनलों के माध्यम से। लड़ी जा रही है   अर्थात खबरें गायब वर्चस्व की जंग चालू है। सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नई बातें और दावे सामने आ रहे हैं। इसी बीच सुशांत केस से जुड़े ड्रग्स मामले का सामना कर रहीं रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है। सुशांत केस पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है। तमाम न्यूज़ चैनलों पर लगातार इस मामले पर डिबेट आयोजित की जा रही है। वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी अपने चैनल रिपब्लिक टीवी के जरिए लगातार यह दावा कर रहे हैं कि सुशांत ने सुसाइड नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई।सुशांत केस पर डिबेट के दौरान अर्नब गोस्वामी लगातार अपने प्रतिद्वंदी चैनल पर भी निशाना साध रहे थे और रिया चक्रवर्ती को मंच देने का आरोप लगा रहे थे। इसी बीच अब वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने उन पर तीखा हमला किया है और तमाम आरोपों का जवाब दिया है। राजदीप सरदेसाई ने इंडिया टुडे चैनल पर गोस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा ‘आपने रिया चक्रवर्ती के मेरे इंटरव्यू के लिए लगातार मुझे निशाना बनाया, लेकिन आज मैं कह रहा हूं कि अर्नब गोस्वामी आप बनाना रिपब्लिक चैनल चला रहे हैं…।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments