Homeदेशखुद तबाह हो जाएगा PAK, किसे बेचेगा ये सामान? भारत का कुछ...

खुद तबाह हो जाएगा PAK, किसे बेचेगा ये सामान? भारत का कुछ नहीं बिगड़ेगा

जिस दिन भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान किया, उसी दिन से पाकिस्तान के होश उड़े हुए हैं. ऐसा लग रहा है जैसे भारत ने अपने संविधान की कोई धारा नहीं, बल्कि पाकिस्तान के संविधान की धारा हटा दी है. पाकिस्तान की तड़प और बेचैनी देखकर समझ में ये आ रहा है कि बॉर्डर पार चोट बहुत गहरी लगी है.

पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को सस्पेंड करने का फैसला लिया है. यानी अब पाकिस्तान ना तो भारत से कोई सामान खरीदेगा और ना भारत को कोई सामान बेचेगा. दरअसल आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब पुलवामा हमले के बाद मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा छीने जाने की वजह से भारत में उसका निर्यात बहुत नीचे आ चुका है. 

सच्चाई यह है कि भारत का पाकिस्तान के साथ नाममात्र का व्यापार होता है, भारत के कुल व्यापार का आधा परसेंट से भी कम व्यापार पाकिस्तान से होता है. पाकिस्तान से जो भी चीजें आती हैं, उन पर भारत ने 200 परसेंट की ड्यूटी लगा रखी है. यानी इसमें इमरान खान का ही घाटा है, भारत का कुछ भी नहीं जाता है. 

भारत और पाकिस्तान के बीच 2018-19 में करीब 18 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. यह 2017-18 की तुलना में 1600 करोड़ रुपये ज्यादा था. इसमें भारत का पाकिस्तान को निर्यात 80 फीसदी है और आयात सिर्फ 20 फीसदी है. पूरे वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान निर्यात 7.4 फीसदी बढ़कर 2 अरब डॉलर पहुंचा. 

भारत पाकिस्तान को भेजता है ये सामान
भारत से पाकिस्तान चीनी, चाय, ऑयल केक, पेट्रोलियम ऑयल, कच्चा कपास, सूती धागे, टायर, रबड, डाई, रसायन समेत 14 वस्‍तुएं प्रमुख रूप से भेजा जाता है. इसके अलावा बड़े पैमाने पर पाकिस्तान भारत से टमाटर का आयात करता है. आंकड़ों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच सड़क रास्ते से 138 वस्तुओं का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट होता है. जबकि जम्मू-कश्मीर वाघा बॉर्डर से भारत-पाकिस्तान के बीच रोजाना 50-60 ट्रकों के जरिये सामानों का आना-जाना होता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments