Homeधर्म कर्मखुलने वाले हैं बाबा केदारनाथ के द्वार यदि आपको चलने में है...

खुलने वाले हैं बाबा केदारनाथ के द्वार यदि आपको चलने में है परेशानी तो यूं जा सकते हैं हेलीकाप्टर से

केदारनाथ हेलीसेवा दूसरे चरण की बुकिंग एक मई से शुरू होगी। इस बार  एक जून तक टिकट की बुकिंग होगी। जीएमवीएन ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। केदारनाथ यात्रा छह मई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए उकाडा प्रथम चरण में 20 मई तक की हेली टिकट बुक कर चुका है

 

अब एक मई से दूसरे चरण में 21 मई से एक जून तक के लिए बुकिंग प्रारंभ की जा रही है। जीएमवीएन एमडी स्वाति भदौरिया ने बताया कि बुकिंग सिर्फ जीएमवीएन की साइट https://heli services.uk.gov.in/ से ही होगी। पहले चरण में 3506 टिकटों संग कुल 15007 यात्री हेली सेवा बुक कर चुके हैं।

शुरू कर लीजिए तैयारियां
केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थियात्रियों को पहले से ही सब चीजों का इंतजाम रखना होगा. आपको ठहरने के लिए होटल और खान-पान की व्यवस्था को लेकर तैयारियां अभी से करनी होंगी. GMVN की वेबसाइट पर आप किफायती दाम पर होटल, फूड और एक्टिविटीज की बुकिंग कर सकते हैं.

बदरीनाथ की यात्रा भी होगी शुरू
केदारनाथ धाम के अलावा, गढ़वाल हिमालय के चारधाम के नाम से मशहूर चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट भी 8 मई से खुलने वाले हैं. गढ़वाल हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित चारों धाम, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री, सर्दियों में भारी बर्फवारी की वजह से हर साल अक्टूबर-नवंबर में बंद कर दिए जाते हैं जो अप्रैल-मई में दोबारा खोल दिए जाते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments