Homeमध्यप्रदेशखुशखबरी : बजट में ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र को मिली 14 सड़कों की...

खुशखबरी : बजट में ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र को मिली 14 सड़कों की सौगात

लगभग 32 करोड़ की लागत से बनेंगीं सड़कें

 ग्वालियर / राज्य सरकार के नए बजट में ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र को बड़ी सौगातें मिली हैं। बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत हुए राज्य के बजट में ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत 14 सड़कों के निर्माण के लिये लगभग 31 करोड़ 80 लाख का प्रावधान किया गया है।
बजट में ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र की जिन सड़कों को शामिल किया गया है, उनमें बडेरा से दुहिया मार्ग लागत लगभग 3 करोड़ 40 लाख, खेडी से खेड़ा सिरसौद रोड तक लागत 3 करोड़ 96 लाख, मेघपुरा-महेश्वरा मेन रोड से नयागांव मार्ग लागत एक करोड़ 70 लाख, पटेल का पुरा से गुर्री बंजारों का पुरा तक लागत 3 करोड़ 25 लाख, केशपुर से चक रामपुर बेहटा मार्ग लागत 2 करोड़ 56 लाख व कुलैथ खेरिया रोड से भयपुरा मार्ग लागत एक करोड़ 5 लाख शामिल हैं।
इन सड़कों के साथ-साथ बरागांव से साडा बायपास रोड तक सड़क निर्माण कार्य लागत 5 करोड़ 23 लाख, भेलाखुर्द से रसीदपुर लागत एक करोड़ 5 लाख, भवनपुरा से नारायणपुरा लागत एक करोड़ 8 लाख, धुइया से सातलपुर लागत एक करोड़ 4 लाख, गोबई से चंद्रपुरा लागत एक करोड़ 10 लाख, किरावली से बंजारों का पुरा लागत एक करोड़ 35 लाख, खेड़ी से खेड़ा तक सड़क एवं पुलिया निर्माण लागत एक करोड़ 80 लाख और पारसेन से आलोरी मार्ग सुदृढ़ीकरण लागत लगभग 3 करोड़ 23 लाख को भी बजट में शामिल किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments