Homeप्रमुख खबरेंखेलमंत्री सिंधिया और जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में किया जल...

खेलमंत्री सिंधिया और जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में किया जल क्रीड़ा केंद्र का लोकार्पण

प्रदेश में खेल सुविधाओं के निरंतर विकास के तहत आज  मध्यप्रदेश के दतिया में जल क्रीड़ा केन्द्र (वॉटर स्पोर्टस सेन्टर) का लोकार्पण किया गया। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने दतिया के लाला के ताल पर इस केन्द्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने की।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला हॉकी में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी लगातार अच्छा खेल रही हैं। इसी तरह वॉटर स्पोर्टस में होशंगाबाद और राजगढ़ की खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंर्तराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले रही हैं।

जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया का वॉटर स्पोर्टस सेन्टर इस खेल से जुड़े बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगा। खेल संचालक श्री उपेन्द्र जैन ने खेल क्षेत्र में अर्जित प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी दी।

दतिया में वॉटर स्पोर्टस सेन्टर के पूर्व ही उच्च स्तरीय लान टेनिस और बैंडमिंटन कोर्ट भी बनाए गए हैं। वॉटर स्पोर्टस सेन्टर में पर्याप्त नौकाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कोच और गार्ड का प्रबंध भी किया गया है। करीब पाँच करोड़ रूपये की राशि से दतिया में नई खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दतिया स्टेडियम में मल्टी जिम शुरू करने का सुझाव भी प्राप्त हुआ है। खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया और जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया स्टेडिया का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं का जायजा भी लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments