Homeदेशगढ़चिरौली में लाल आतंकियों का बड़ा आईईडी ब्लास्ट 15 कमांडो शहीद

गढ़चिरौली में लाल आतंकियों का बड़ा आईईडी ब्लास्ट 15 कमांडो शहीद

नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें 15 कमांडो शहीद हो गए हैं. इस हमले में गाड़ी का ड्राइवर भी मारा गया है. नक्सलियों ने C60 कमांडो की गश्ती टीम पर घात लगाकर हमला किया. पिछले 2 सालों में महाराष्ट्र में नक्सलियों का यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. सर्च ऑपरेशन जारी है. गढ़चिरौली में पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं.

C60 कमांडो की टीम पर नक्सलियों ने यह हमला कुरखेड़ा-कोरची रोड के पास किया. इस धमाके में 15 कमांडो शहीद हो गए. घटनास्थल पर नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच फायरिंग चल रही है. धमाके में कुल 16 लोग मारे गए हैं.

कमांडो पर नक्सली हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं की इसकी निंदा की है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments