ग्वालियर /अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर के जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म पर मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया जाए। ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित भारत का विभाजन करने वालों की सत्यता को बताने वाली युवा एवं बाल पीढ़ी को राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देने वाली भावनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए टेक्स फ्री करना करना चाहिए। उपरोक्त मांग करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन, प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अग्रवाल, संभागीय महिला प्रवक्ता श्रीमती अर्चना सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन राठौर, किशोर माहौर, युवक हिंदू महासभा के जिला संयोजक पवन माहौर जिला सह संयोजक आनंद माहौर राहुल गुप्ता , जिला प्रवक्ता नरेश बाथम, जिला कोषाध्यक्ष योगेश मडेलिया, सोशल मीडिया प्रभारी निहाल सिरोजियां,वीरू उमरैया, धर्मेंद्र बरेलिया ईश्वर माहौर मुख्य हैं।