केरल के तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे पहले वनडे क्रिकेट मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी वेस्टइंडीज़ ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 295 रन बनाए. वेस्टइंडीज़ की ओर से जस्टिन ग्रेव्स ने 101 रन बनाए.
भारतीय टीम ने 41.4 ओवर में 2 विकेट के नुक़सान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. विराट कोहली ने छक्का जड़कर मैच भारत के नाम किया.
विराट कोहली ने 88 गेंदों में 139 रन बनाए, वहीं शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 110 रन बनाए.
इसी के साथ विराट कोहली के वनडे क्रिकेट में 15 हज़ार रन भी पूरे हो गए हैं.
कोहली वनडे में सबसे तेज़ 15 हज़ार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 303 इनिंग्स में ये रन हासिल किए हैं.
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक विकेट लिए