Homeदेशगुजरात में फिर लहराएगा भगवा,120 सीटें मिलने का अनुमान

गुजरात में फिर लहराएगा भगवा,120 सीटें मिलने का अनुमान

गुजरात में 22 सालों से पैर जमाए बैठी बीजेपी एक बार फिर चुनाव में विजय पताखा लहरा सकती है. इंडिया टूडे-आज तक द्वारा किए गए हालिया सर्वे में गुजरात में फिर से भगवा लहराने और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद जताई गई है.

ओपिनियन पोल के आंकड़ों के अनुसार अल्पेश, हार्दिक और जिग्नेश का साथ मिलने के बाद भी कांग्रेस बीजेपी के सामने खड़े होने की स्थिति में नहीं है. हालांकि, कांग्रेस की स्थिति पहले से बेहतर जरूर हो सकती है.

इंडिया टुडे ग्रुप और AXIS MY INDIA ने मिलकर गुजरात की कुल 182 सीटों पर सर्वे किया है. इस सर्वे में बीजेपी को 110 से 120 सीटें मिलने की संभावना है, वहीं कांग्रेस को 62 से 71 सीटें मिलती दिख रही है. सर्वे में अन्य को 3 सीटों तक मिलने की उम्मीद है.

सर्वे में बीजेपी को 48 फीसदी वोट, कांग्रेस को 40 फीसदी वोट और अन्य को 12 फीसदी वोट के मिलनी की उम्मीद है. गुजरात में ये सर्वे 25 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच किया गया है. अन्य में शंकरसिंह बघेला की पार्टी और आप को सबसे अधिक वोट मिल सकते हैं.

गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस ने अपना पूरा दम-खम लगा दिया है. खुद पीएम मोदी एक के बाद एक, कई रैलियां कर चुके हैं. वहीं, राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं.

गौर हो कि चुनाव आयोग ने अभी तक गुजरात चुनाव के तारीखों का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, चुनाव आयोग ने बुधवार को बैठक बुलाई है. संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में ही गुजरात चुनाव के तारीखों का ऐलान होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments