गुजरात में भावनगर के सालंगपुर में हनुमानजी का एक प्राचीन मंदिर है। इसे श्रीकष्टभंजन हनुमानजी के नाम से जाना जाता है। धानुर्मास की पूर्णिमा पर यहां देव हनुमानजी को सोने के गहनों से सजाया गया है। प्रतिमा को 21 किलो सोने और हीरे के गहने पहनाए गए हैं।
इनमें 100 से ज्यादा हार, 300 कड़े, हीरों से जड़े आठ मुकुट, 11 जोड़ी चांदी के कुंडल, 500 अंगूठियां, एक किलो चांदी का कमरबंद, पांच सोने से जड़ी रुद्राक्ष की मालाएं शामिल हैं। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सालंगपुर पहुंच रहे हैं। कोरोना के कारण प्रतिमा के ऑनलाइन दर्शन भी किए जा रहे हैं।
